शिव मंदिर से निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, राममय हुआ
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-रामनवमी के पावन पर्व पर कस्बे में रविवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। शिवपुरी स्थित शिव मंदिर में पिछले तीन दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों का समापन भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।
रविवार को शिव मंदिर परिसर से बैंड-बाजों और धार्मिक ध्वनियों के बीच शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा शिवपुरी, ग्रीन पार्क और शहरी पुल होते हुए कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से गुजरी। यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों और राम भक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने पूरे नगर को राममय कर दिया। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर भगवान श्रीराम की सवारी और झांकियों पर पुष्प वर्षा की तथा जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर प्रेमचंद शर्मा, पंडित बृजेश, सतीश पुंडीर, सभासद सचिन रोहिला, गिरीश रोहिला, पदम सिंह एडवोकेट, अमरदीप पवार, मुकेश अग्रवाल और ऋषभ सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ