Ticker

6/recent/ticker-posts

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की दक्ष मंदिर में पूजा अर्चना

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की दक्ष मंदिर में पूजा अर्चना

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश की उन्नति तथा अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए प्रार्थना की।दक्ष मन्दिर पहुंचने पर संतो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर मदन कौशिक का स्वागत किया।

पूजा अर्चना के उपरांत मदन कौशिक ने श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की और उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की धार्मिक एवं संास्कृतिक विरासत के सरंक्षण और विकास के साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सरकार को समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी पूरी कैबिनेट द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री होने के साथ हरिद्वार के विधायक भी हैं।इसलिए आगामी कुंभ को भव्यता और दिव्यता प्रदान करना उनकी विशेष जिम्मेदारी है।इस दौरान भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा,सुमित लखेरा,मनोज वर्मा,प्रशांत सैनी,भूपेंद्र कुमार, मुकुल पाराशर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 योग,मंत्र दीक्षा,ध्यान साधना के संवाहक हैं करौली शंकर महादेव:मुखिया महंत भगतराम