एसएसपी ने किया 36जवानों को पुलिस मैन और पुलिस वुमेन ऑफ द मंथ से सम्मानित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार .-एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में एसएसपी ने जवानों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इस दौरान 36जवानों को पुलिस मैन और 5 महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस वुमेन ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में एएसआई रविन्द्र सिंह वीआईपी सैल,हेडकांस्टेबल होशियार सिंह कोतवाली नगर ,एएसआई नन्दकिशोर व कांस्टेबल विशन चौहान थाना कनखल,हेडकांस्टेबल कुलवीर सिंह थाना श्यामपुर,एसआई अंशुल अग्रवाल व महिला कांस्टेबल पूनम भट्ट कोतवाली ज्वालापुर ,कांस्टेबल मुकेश राणा थाना बहादराबाद,कांस्टेबल अमन तोमर कोतवाली रानीपुर,एसआई मनीषा नेगी थाना सिडकुल,हेडकांस्टेबल रीना रावत कोतवाली रूड़की,कांस्टेबल रणवीर सिंह व कांस्टेबल चालक लाल सिंह कोतवाली गंगनहर,कांस्टेबल तेजपाल सिंह थाना कलियर, कांस्टेबल जयपाल चौहान थाना पथरी,एसआई दीपक चौधरी कोतवाली लकसर,हेडकांस्टेबल सतपाल सिंह थाना खानपुर,एसआई राकेश डिमरी कोतवाली मंगलौर,कांस्टेबल बसन्त कुमार थाना झबरेड़ा,एसआई बालाराम जोशी व कांस्टेबल उबैदउल्ला थाना भगवानपुर,कांस्टेबल विक्रम सिंह थाना बुग्गावाला,कांस्टेबल महिपाल सिंह सीआईयू रूड़की,कांस्टेबल अलीम अहमद ट्रैफिक कन्ट्रोल रुम,कांस्टेबल दीपक राम क्षेत्राधिकारी कार्यालय रुड़की,हेडकांस्टेबल दिनेश राणा हाईकोर्ट सैल,कांस्टेबल अंकित रावत डीसीआरबी शाखा,महिला कांस्टेबल नेहा महिला सुरक्षा हेल्पलाईन,मुख्य आरक्षी भूमिका कुमार पुलिस दूरसंचार,फायरमैन सुरेश कुमार फायर स्टेशन मायापुर,अपर उपनिरीक्षक नवनीत त्यागी यातायात पुलिस हरिद्वार,एसआई सुनील नेगी सीपीयू रूड़की,हेडकांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह सीपीयू हरिद्वार,कांस्टेबल वाजिद हुसैन पुलिस लाईन ,कांस्टेबल चालक नरेन्द्र नेगी परिवहन शाखा,अपर उपनिरीक्षक युवराज सिंह कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर,कांस्टेबल मुकेश कुमार एएचटीयू,कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह एएनटीएफ, हेडकांस्टेबल जबर सिंह अभियोजन कार्यालय हरिद्वार,एसआई राजेंद्र सिंह राय व कांस्टेबल हरीश रावत एलआईयू हरिद्वार शामिल हैं।
0 टिप्पणियाँ