Ticker

6/recent/ticker-posts

नशे में कार चालक ने मारी अन्य कारों को टक्कर

 नशे में कार चालक ने मारी अन्य कारों को टक्कर

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- शराब के नशे में कार दौड़ा रहे एक चालक ने अन्य कारों में टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए।मामला थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत चंडीघाट चौकी के समीप हाईवे का है।

पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर चार कारों की टक्कर हुई है।पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जानकारी की तो बलेनो कार का चालक नशे की हालत में मिला।पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और नशे में धुत्त कार चालक को जिला चिकित्सालय ले जाकर मेडिकल कराया।मेडिकल में चालक ललित राठी पुत्र दयानन्द राठी निवासी अलीपुर पोस्ट घामरोज तहसील सोहना जनपद गुडगांव हरियाणा के नशे में होने की पुष्टि होने पर पर उसका एमवी एक्ट में चालान कर कार को भी सीज कर दिया।पुलिस टीम में एसआई सुभाष चंद,हेडकांस्टेबल विकास भट्ट व कांस्टेबल नीरज भट्ट शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए 1105 करोड़ की मंजूरी