धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए 1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है -पुष्कर सिंह धामी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
चम्पावत-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है।मंत्रालय द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 1105.79 करोड़ की तकनीकी,प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।यह बहुप्रतीक्षित परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर टीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से लेकर खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक विकसित की जाएगी।लगभग 12.670किलोमीटर लंबा यह बाईपास भट्टोवाला एवं ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा,इसे (इंजीनियरिंग,प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि ऋषिकेश बाईपास परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा,जाम की समस्या से राहत मिलेगी और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री ने कहा,“यह परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।हमारी सरकार राज्य के दूरस्थ और शहरी क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”मंत्रालय के अनुसार,इस परियोजना के लिए प्रारंभिक अनुमान 1151.18करोड़ था,जिसे संशोधित कर 1139.40करोड़ किया गया और अंततः1105.79करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।परियोजना को तीन वर्षों की समयावधि में पूरा किया जाएगा और कार्य में किसी प्रकार की लागत या समय वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी।इस परियोजना के लिए व्यय वित्त वर्ष 2025-26 में भारत सरकार के बजट प्रावधान के अंतर्गत किया जाएगा ।देहरादून स्थित क्षेत्रीय अधिकारी को इस कार्य के लिए ड्रॉइंग एवं डिस्बर्सिंग ऑफिसर नामित किया गया है।इस परियोजना के पूर्ण होने से ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी,जाम की समस्या में कमी आएगी तथा राज्य के आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी 36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने के लिये 36.83 करोड़ की 17 योजनाओं शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।इसमें 7.12करोड़ लागत वाली 4योजनाओं का लोकार्पण तथा 29.71करोड़ की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।मुख्यमंत्री ने कहा इन योजनाओं से चम्पावत के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचेगा और जनपद तेजी से “आदर्श जनपद” के रूप में स्थापित होगा।मुख्यमंत्री ने गांधी चौक में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत अनावरण भी किया।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं,बल्कि देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है,जो प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा चम्पावत को “आदर्श जनपद” बनाने का संकल्प इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने बताया कि जनपद में 117करोड़ से अधिक की लागत से गोलज्यू कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर है।स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए जिला चिकित्सालय में 20करोड़ की लागत से 50बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किया गया है तथा 5करोड़ की लागत से सीटी स्कैन एवं एमआरआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं,जिससे स्थानीय लोगों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि 57करोड़ की लागत से बन रहा साइंस सेंटर,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में बच्चों को आधुनिक ज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि शारदा कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उन्होंने कहा कि खेल क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोहाघाट में 257करोड़ की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माणाधीन है।इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर ड्राई पोर्ट निर्माण तथा बुजुर्गों के लिए 8.99करोड़ की लागत से वृद्धाश्रम भवन निर्माणाधीन है।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वीर सैनिकों,वीर नारियों एवं पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे,अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी,भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत,अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत श्रीमती प्रेमा पांडेय,लोहाघाट गोविंद वर्मा,ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा,जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव,मुख्य विकास अधिकारी डॉ.जीएस खाती,व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी,भूतपूर्व सैनिक,वीर नारियां एवं बड़ी संख्या में नागरिक व अन्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ