Ticker

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में छह समस्याओं में से तीन का निस्तारण

 जनसुनवाई में छह समस्याओं में से तीन का निस्तारण 

बाकि समस्याओं के निस्तारण के लिए दिए अधिकारियों को निर्देश 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम में आज जनसुनवाई में आयी छह समस्याओं में से तीन समस्याओं का निस्तारण तत्काल करा दिया गया। बाकि तीन समस्याओं के निदान के लिए अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

वार्ड 54 उपवन विहार निवासी इसरार चौधरी ने उपवन विहार निकट गैस गोदाम के पास से कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। अपर नगरायुक्त के निर्देश पर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने तत्काल डॉग कैचर टीम को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया। उन्होंने बताया कि पकड़े जाने वाले कुत्तों का बंध्याकरण कर उन्हें पुनः उसी स्थान पर छोड़ा जायेगा। इसके अलावा इसरार ने उक्त स्थल पर साफ सफाई कराने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर तत्काल क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर सफाई करा दी गयी। वार्ड 34 पंजाबी बाग के आदित्य सिंह ने नाली की साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उक्त स्थान पर भी सफाई कराकर समस्या का समाधान करा दिया गया। वार्ड 06 उषा विहार चिलकाना रोड निवासी सरीता ने कॉलोनी में बने नाले की सफाई कराने, वार्ड 14 पटेलनगर निकट कोचिंग निवासी नीलम ने एक डेरी संचालक द्वारा गोबर डालकर गंदगी फैलाने की समस्या का समाधान कराने तथा वार्ड 14 न्यू पटेल नगर निवासी सुनील कुमार ने कॉलोनी में लगी लाईट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिये। अपर नगरायुक्त ने उक्त समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनसुनवाई में छह समस्याओं में से तीन का निस्तारण