Ticker

6/recent/ticker-posts

जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर का अन्तिम मूल्यांकन हुआ सम्पन्न

जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर का अन्तिम मूल्यांकन हुआ सम्पन्न

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर का अन्तिम मूल्यांकन सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। जिसमें जूडो के खिलाड़ियों का फिजिकल एवं स्किल टेस्ट लिया गया। 

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर द्वारा जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर का अन्तिम मूल्यांकन किया गया। जिसमें जूडो के बालकों का फिजिकल एवं स्किल टेस्ट लिया गया। जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर का अन्तिम मूल्यांकन, मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष अनिमेष सक्सेना, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी, अयोध्या मण्डल, एवं पूनम विश्नोई, उप क्रीडाधिकारी मुजफ्फरनगर, व परवेज अली, सहायक प्रशिक्षक (जूडो) गौतमबुद्ध नगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर  प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक बाक्सिंग, पुनीत कुमार जूडो अशंकालिक प्रशिक्षक, लाल धमेन्द्र प्रताप आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनसुनवाई में छह समस्याओं में से तीन का निस्तारण