Ticker

6/recent/ticker-posts

रिफिलिंग करते हुए 10 घरेलू सिलेंडर सहित अभियुक्त की गिरफ्तार व वाहन जब्त

रिफिलिंग करते हुए 10 घरेलू सिलेंडर सहित अभियुक्त की गिरफ्तार व वाहन जब्त

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार .-जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली/ रिफिलिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक द्वारा आज रावली महदूद क्षेत्र में  घरेलू गैस की रिफिलिंग करते हुए 10 सिलेंडर जब्त किए गए, जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत की गई तथा एक वाहन जब्त कर थाने के सुपुर्द किया गया। उन्होंने अवगत कराया है कि अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली एवं अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।इस कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल,अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की पुलिस मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

समन्वय-2026 में बोले सुधांशु त्रिवेदी: भारत बन रहा वैश्विक शक्ति, यूपी विकास की नई ऊंचाइयों पर