Ticker

6/recent/ticker-posts

समन्वय-2026 में बोले सुधांशु त्रिवेदी: भारत बन रहा वैश्विक शक्ति, यूपी विकास की नई ऊंचाइयों पर

 समन्वय-2026 में बोले सुधांशु त्रिवेदी: भारत बन रहा वैश्विक शक्ति, यूपी विकास की नई ऊंचाइयों पर

महापौर व विधायकों की मौजूदगी में भव्य आयोजन, उद्योग व राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर .-चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज़ (CIS) के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक समारोह ‘समन्वय-2026’ जनमंच प्रेक्षागृह (स्व. सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार) में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी शामिल हुए, जिनका स्वागत महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी तथा रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम द्वारा बुके भेंट कर किया गया।आयोजन समिति ने भी गुलाब की पंखुड़ियों से उनका भव्य स्वागत किया।

अपने प्रभावशाली संबोधन में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज भारत आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर तेजी से उभरती शक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है।उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन पहलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के व्यापक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक निवेश और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश निवेशकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शी शासन व्यवस्था के कारण व्यापार करना सरल हुआ है और विदेशी निवेश में भी वृद्धि हुई है।
CIS अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘समन्वय’ कार्यक्रम उद्योग, समाज और राष्ट्रहित के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने अपने आशीर्वचन में कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली और योग को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों के माध्यम से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। समारोह पूरे समय अनुशासित, प्रेरणादायक और राष्ट्रहित के संदेश से ओतप्रोत रहा, जिसमें बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

समन्वय-2026 में बोले सुधांशु त्रिवेदी: भारत बन रहा वैश्विक शक्ति, यूपी विकास की नई ऊंचाइयों पर