Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित-पुष्कर सिंह धामी

राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित-पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने किया बिड़ला इंस्टीट्यूट, भीमताल में स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य आगाज

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

भीमताल-नैनीताल-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जिले के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज,भीमताल में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने संस्थान के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन एवं नव निर्मित भवन के निर्माण से निश्चित ही यहॉं के छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक शिक्षा,अनुसंधान और नवाचार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी प्रतिभाशाली व सकल्पवान युवाओं के हाथ में हमारा देश पूरी तरह सुरक्षित है।उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा कि डॉ कलाम जी कहा करते थे कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और सही दिशा देने की है।आज मुझे विश्वास है कि इस संस्थान का प्रबंधन इसी भावना के साथ कार्य करते हुए हमारे युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान की स्थापना के समय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी ने ये अपेक्षा व्यक्त की थी कि बिड़ला समूह इस संस्थान के माध्यम से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी और जरूरतमंद बच्चों तक अच्छी शिक्षा पहुँचाने का काम करेगा,प्रसन्नता है कि ये संस्थान आज उसी भावना के अनुरूप निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान द्वारा अपनी स्थापना से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता,अनुशासन और अच्छे संस्कारों की मजबूत परंपरा स्थापित की है।उन्होंने इस संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स का अवलोकन करते हुए नवाचार,सोच और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि इस संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें आवश्यक एनवायरमेंट प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बिड़ला संस्थान,भीमताल हमारे राज्य का न केवल एक महत्वपूर्ण संस्थान है बल्कि एक निजी संस्थान होने के बावजूद सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राज्य में तकनीकी शिक्षा की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहा है,क्योंकि यहां केवल किताबों की शिक्षा ही नहीं दी जाती,बल्कि सोचने,समझने और कुछ नया करने की प्रेरणा भी दी जाती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास है कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका है।इसलिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने,उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।हमारी सरकार ने देश में सबसे पहले ‘नई शिक्षा नीति’ को लागू कर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया था।नई शिक्षा नीति के तहत अब हमारे विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे आधुनिक विषयों के कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।प्रदेश में 20मॉडल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।इसके अलावा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए महिला छात्रावास,आधुनिक आई.टी.लैब और नए परीक्षा भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त सरकार ने ब्रिटेन के साथ ‘शेवनिंग उत्तराखण्ड छात्रवृत्ति’ के लिए भी समझौता किया है।जिसके माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।साथ ही,‘इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड’के साथ सहयोग स्थापित कर महाविद्यालयों में कंप्यूटर आधारित आधुनिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना की दिशा में भी कार्य जारी है। शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना राज्य में प्रारंभ की है। इसके तहत,विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों को 18लाख रुपए तक का शोध अनुदान दिया जा रहा है।योजना विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में युवाओं को आकर्षित करने के लिए हर जिले में साइंस सेंटर खोलने की भी है,जिसके तहत देहरादून और चंपावत में कार्य गतिमान है,साथ ही अल्मोड़ा में ऐसा केंद्र प्रारंभ हो गया है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विधानसभा भीमताल क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं,वर्तमान में अनेक कार्य गतिमान हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन लेबोरेटरी की स्थापना तथा कम्प्यूटर विभाग के उच्चीकरण के लिए 50लाख रुपये की धनराशि देने के साथ-साथ संस्थान के ऑडिटोरियम के लिए भी आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त 50लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा के साथ क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोघणा की।जिसमें भीमताल में उप तहसील बनाई जायेगी,विकास खण्ड ओखलकाण्डा के भीड़ापानी आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना की जायेगी,ओखल काण्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्सरे मशीन की स्थापना की जायेगी,भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासाउण्ड मशीन की स्थापना की जायगी,विकासखण्ड धारी के लेटीबुंगा में कोल्ड स्टोर की स्थापना की जायेगी ,विकास खण्ड रामगढ़ में सतबुंगा में कोल्ड स्टोर बनाया जाएगा।विकासखण्ड रामगढ़ ,धारी, ओखलकाण्डा में किसानों की सुविधा हेतु मण्डी का निर्माण किया जायेगा।ककोड़ व दाड़िम में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। विकास खण्ड ओखलकाण्डा के ढ़ोली गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य में एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ.अनिल कपूर डब्बू,शंकर कोरंगा,भावना मेहरा,ध्रूव रौतेला,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय,इंस्टीट्यूट के निदेशक बीके सिंह,इंस्टीट्यूट के चेयरमैन बीएस बिष्ट,रजिस्ट्रार डॉ.हेमचंद्र पांडेय,पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल के प्रबंधक श्याम अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

समन्वय-2026 में बोले सुधांशु त्रिवेदी: भारत बन रहा वैश्विक शक्ति, यूपी विकास की नई ऊंचाइयों पर