सहारनपुर में 12वीं में बुशरा जिला टॉप
56 अंक के साथ बुशरा पहले स्थान पर, 90% से ऊपर अंक लाने वाले कई छात्र-छात्राएं
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर - 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों की सूची सामने आ गई है। इस बार जिले में छात्राओं का प्रदर्शन खासा दमदार रहा। इंटरमीडिएट के 32,435 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 456/500 अंक (91.20%) हासिल कर बुशरा ने जिला टॉप किया है। वो एसडीके गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अम्बेहटा पीर की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर अक्षित कुमार रहे, जिन्होंने 450 अंक (90.00%) प्राप्त किए। वे सिया राम इंटर कॉलेज, दिनारपुर गागलहेड़ी के छात्र हैं। तीसरे स्थान पर मानव चौहान ने 449 अंक (89.80%) के साथ जगह बनाई।चौथे स्थान पर आदित्य घोष (448 अंक, 89.60%) और पांचवें स्थान पर विषांग कुमार व शिफा (446 अंक, 89.20%) संयुक्त रूप से रहे। टॉप-10 सूची में वंशिका (444 अंक, 88.80%), वंशु (443 अंक, 88.60%), अंजलि देवी (443 अंक, 88.60%), अरूशा (442 अंक, 88.40%) और अर्वा (441 अंक, 88.20%) ने भी अपनी जगह बनाई। इसके अलावा अंजलि विवेक ने 440 अंक (88.00%) हासिल कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों के छात्रों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। खास बात ये रही कि टॉप-10 में बड़ी संख्या में छात्राओं ने स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।परिणाम जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। कई घरों में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी अपने मेधावी छात्रों की सफलता पर गर्व जताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



0 टिप्पणियाँ