श्रमिक आरोग्य मेले में 147 श्रमिकों की जांच, हीट वेव से बचाव के दिए टिप्स
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- जनपद में 28 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित श्रमिक आरोग्य मेलों की शुरुआत जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शिवपुरी स्थित इंडियन हर्ब्स फैक्ट्री में फीता काटकर की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों की बेहतर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद व सभी ब्लॉकों में फैक्ट्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। शिवपुरी शिविर में 147 श्रमिकों की जांच की गई, जिसमें चर्म रोग के 27, शुगर के 68 (5 पॉजिटिव) और आंखों के 125 मरीज शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रमिकों को हीट वेव से बचाव के उपाय भी बताए। अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने, धूप से बचने और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लेने की अपील की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि 3 मई तक जनपद के सभी ब्लॉकों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर दवाओं की गुणवत्ता भी जांची।
0 टिप्पणियाँ