Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा कांग्रेस की "किसान नौजवान बचाओ यात्रा" सहारनपुर से शुरू होगी-विशाल चौधरी

युवा कांग्रेस की "किसान नौजवान बचाओ यात्रा" सहारनपुर से शुरू होगी-विशाल चौधरी 

यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहेंगे कांग्रेस और युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेता-संदीप राणा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय युवा कांग्रेस की "किसान - नौजवान बचाओ यात्रा" 1 मई को सहारनपुर से प्रारंभ होकर मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर आदि जनपदों से निकलकर मई के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में समाप्त होगी।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के आवास विकास स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस की "किसान - नौजवान बचाओ यात्रा" 1 मई को सहारनपुर से प्रारंभ होकर मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर आदि जनपदों से निकलकर मई के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में समाप्त होगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी ने बताया युवा देश का भविष्य है और किसान व मजदूर देश की रीढ़, लेकिन बीजेपी भाजपा सरकारे युवाओं और किसानों को न्याय देने में पूर्णतया असफल है । किसानों के विरुद्ध सरकार द्वारा लाए गए 3 काले कानूनों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए 700 से अधिक किसानों की जब मौत हो गई, तब कहीं सरकार ने काले कानून को वापस लिया और आज तक किसानों को दिए गए एमएसपी के आश्वासन को सरकार ने पूरा नहीं किया । विशाल चौधरी ने कहा कि देश का युवा एक ओर जहां बेरोजगारी से त्रस्त है वहीं दूसरी तरफ सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूर्णतः असफल है, जिससे देश के युवाओं और किसानों का भविष्य अंधकार के गर्त की में ढकेला जा रहा है ।कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने के लिए अब अमेरिका के कृषि उत्पादों को भारतीय बाजारों में उतारने के लिए अमेरिका के साथ जो समझौता किया वह पूर्णतया देश के किसानों के विरुद्ध है । संदीप  राणा ने कहा कि दिल्ली में इस अमेरिकी डील के विरुद्ध जब युवा कांग्रेसी प्रर्दशन कर रहे थे तो प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ सरकार ने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेल भेज दिया, जो सरकार की विपक्ष के प्रति दमनकारी नीति का एक जीवंत उदाहरण है । गौरव वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की इन दमनकारी और असंवैधानिक नीतियों के विरुद्ध, युवाओं व किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए 1 मई को समस्त कांग्रेसजन गांधी पार्क स्थित गांधी स्मारक पर एकत्रित होकर शहर के मुख्य मार्गो से एक पदयात्रा निकालेंगे । पदयात्रा रेलवे रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट शहीदगंज व मोरगंज होते हुए भगत सिंह स्मारक तक जाएगी । प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, राहत खलील, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व यात्रा संयोजक सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, हरिओम मिश्रा, अक्षय चौधरी, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, नसीब खान, रजनीश प्रधान कार्तिक राना, प्रभजीत सिंह, मयंक राणा, अनिरुद्ध गुरुग़, राजन बिरला, जॉनी बिरला, संदीप डावरे आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दुबई से लौटे प्रियम शर्मा परिजनों संग विधायक राजीव गुम्बर से मिले, जताया आभार