Ticker

6/recent/ticker-posts

14 अप्रैल को बिहारीगढ़ में प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रालोद कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

14 अप्रैल को बिहारीगढ़ में प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रालोद कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय, सहारनपुर में आगामी 14 अप्रैल को सहारनपुर के बिहारीगढ़ में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस प्रस्तावित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।14 अप्रैल को बिहारीगढ़, सहारनपुर में भव्य कार्यक्रम/जनसभा का आयोजन प्रस्तावित।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी की प्रस्तावित रालोद कार्यालय सहारनपुर में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा।कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में लाने के निर्देश दिया क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, जिलाध्यक्ष शाहजमां खान एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने, सहारनपुर जनपद के राष्ट्रीय लोकदल के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया है कि वें इस कार्यक्रम में भारी तादात में पहुंच कर इसे सफल बनाने का कार्य करें। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने पर बल दिया।अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक तैयारी करने का आह्वान किया।इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहजमां खान एवं संचालन प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने किया।हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री तरसपाल सिंह मलिक ,सहारनपुर मंडल अध्यक्ष श्री प्रभात तोमर ,शामली विधायक श्री प्रसन्न चौधरी,थानाभवन विधायक श्री अशरफ अली खान ,पूर्व विधायक श्री राव वारिस ,जिला अध्यक्ष शाहजमां खान,प्देश महासचिव श्री धीर सिंह ,प्रदेश सचिव श्री अय्यूब हसन ,क्षेत्रीय महासचिव श्री रमेश चौहान ,श्री महावीर सैनी ,महानगर अध्यक्ष श्री भूषण चौहान श्री मनोज वर्मा महिला अध्यक्ष श्रीमती अंजूम त्यागी ,श्रीमती रेखा शर्मा ,श्रीमती रेखा धनगरअल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष श्री शमीम अहमद ,श्री शिव कुमार गुर्जर युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रमोद प्रधान जसमेर प्रधान,चौधरी इमरान,दिनेश शर्मा ,भूरा मलिक, शहजाद मलिक पंकज मलिक, बृजवीर सिंह, अरविंद प्रधान चौधरी नियाज़ हसन, डा.अनिल सैनी,सरदार दरबारा सिंह,प्रवीण धनगर,नितिन शर्मा,आरिफ,प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ श्री विशाल कांबोज, जिला महासचिव श्री प्रवेश कश्यप,श्री श्रवण कंबोज,श्री अनुराग चौधरी,सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नवीन सिंगल पर विश्वास जताते व्यापारी सुरक्षा फोरम  व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष नरेश धीमान ने बनाया जिला महामंत्री