विश्व हिन्दू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस मनाया, हवन कर ली शपथ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-विश्व हिन्दू महासंघ उप्र का 45वां स्थापना दिवस हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर धूमधाम से मनाया गया।
हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ कर शपथ ली कि ब्रह्मलीन पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी के सपनों को साकार करते हुए गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी के हाथ मजबूत करेंगे, जो राष्ट्र व हिन्दुत्व के लिए अति महत्वपूर्ण है।प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति आशा शब्बरवाल व मंडल प्रभारी डॉ. सतीश कुमार गौतम ने संयुक्त संबोधन में कहा कि संगठन को बने 45 वर्ष हो गए हैं। पूज्य अवैद्यनाथ जी ने जो पौधा लगाया था, वह आज वृक्ष बनकर सबको छांव दे रहा है।कार्यक्रम में चौधरी ऋषिपाल पंवार, सुरेंद्र कुमार, डॉ. तेजबहादुर, डॉ. सोनू पवार, चौधरी कृष्णपाल, जिला महामंत्री शिवकुमार, प्रधान अशोक, प्रेम प्रधान, संदीप सैनी, दयाराम गुप्ता, सतेंद्र सैन, भजन कोरी, अशोक कुमार शामिल रहे। मातृशक्ति की ओर से राजकुमारी जयसवाल, भारती नौरंगपुर, अन्नू शर्मा, विशाना शर्मा, मोनिका नकला, कमल नंदपुर उपस्थित रहीं। जिला मीडिया प्रभारी प्रवेश मौर्य, शिवा बोहरा, अनिल कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ