Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रत्येक माह 15 ग्राम पंचायतों के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाए-सीडीओ

 प्रत्येक माह 15 ग्राम पंचायतों के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाए-सीडीओ

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

भीमताल- विकास भवन सभागार भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा शिक्षा विभाग की समीक्षा की।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिले में सरकारी स्कूलों में बेहतर पठन पाठन के साथ ही शिक्षा संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं उप-शिक्षा अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार विद्यालयों का नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह 15 ग्राम पंचायतों के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता,व्यवस्थाओं एवं शिक्षण कार्यों का समुचित आंकलन करना है।उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार समयबद्ध एवं प्रभावी निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए,जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके छोटे-छोटे प्रयासों की सराहना करना आवश्यक है।इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील (भोजन) की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ,ताकि बच्चों को पोषक और स्वच्छ भोजन मिल सके।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बैठने की व्यवस्था कक्षा में विद्यार्थियों को फ्रंट से बैक रोटेशन के आधार पर बैठाया जाएगा,ताकि सभी को समान अवसर और ध्यान मिल सके।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इसका लक्ष्य है,हर विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना और उन्हें एक सुरक्षित,प्रेरणादायक एवं समावेशी वातावरण प्रदान करना।बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल,जिला शिक्षा अधिकारी सभी खंड शिक्षा अधिकारी , उप शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला निर्वाचन अधिकारी ने  सील्ड गोदाम का किया निरीक्षण