Ticker

6/recent/ticker-posts

जनता दरबार में 167 शिकायतें दर्ज,अधिकारियों ने किया अधिकांश का मौके पर निस्तारण

 जनता दरबार में 167 शिकायतें दर्ज,अधिकारियों ने किया अधिकांश का मौके पर निस्तारण

अवैध कब्जा,अतिक्रमण,मारपीट,भरण-पोषण,अतिक्रमण,आर्थिक सहायता में मामले में हुई कारवाई

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जनसुनवाई/जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जनसामान्य द्वारा भूमि विवाद,अवैध कब्जा,अतिक्रमण,मारपीट,भरण-पोषण,अतिक्रमण,आर्थिक सहायता,सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 167शिकायतें/समस्याएं दर्ज कराई गईं। प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समाजिक सरोकार से जुड़े मामलों में फतेहपुर निवासी 80वर्षीय बुजुर्ग बीर सिंह ने जनता दरबार में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनका पुत्र एवं पुत्रवधू उनके साथ मारपीट करते हैं।उन्होंने बताया कि थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस स्थिति से आहत होकर उन्होंने अपने पुत्र को संपत्ति से बेदखल कर दिया,फिर भी दोनों उनके घर में जबरन रहकर प्रताड़ित कर रहे हैं।सीडीओ ने पुलिस अधीक्षक को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इंद्रा कॉलोनी निवासी 68वर्षीय बुजुर्ग अशोक कुमार धवन ने भी अपने पुत्र द्वारा मारपीट एवं दुर्व्यवहार किए जाने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई,इस पर संबंधित अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।हरेकृष्णा विहार निवासी 62वर्षीय शकुंतला कौर ने बताया कि उनका पुत्र और बहू उनके 75वर्षीय पति सहित उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं।इस पर एसडीएम को भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दायर कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कांवली रोड निवासी अमरजीत कौर ने अपनी बेटियों की फीस माफी की गुहार पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट के तहत आर्थिक सहायता का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।माजरीमाफी निवासी कक्षा 12 के छात्र आर्यन रमोला ने जनता दरबार में पहुंचकर फीस माफी की गुहार लगाई।मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा अधिकारी को विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर मामले के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।बुजुर्ग दिव्यांग वीरेन्द्र धीमान ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाते हुए बताया कि उनका कोई भी नही है और अब वे काम करने में असमर्थ है। एसडीएम सदर को प्रकरण की जांच कर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया।जन सुनवाई के दौरान भूमि पर अवैध कब्जा,क्रय विक्रय,जमीन धोखाधडी,बिजली की लाइन शिफ्ट,पोल शिफ्ट करने सहित अन्य समस्याओं के संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा,एसडीएम स्मृता परमार ,एसडीएम अपूर्वा सिंह,एसडीएम कुमकुम जोशी,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ,मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला निर्वाचन अधिकारी ने  सील्ड गोदाम का किया निरीक्षण