2027 में बनने जा रही है पीडीए की सरकार - हाफिज उस्मान
-खेड़ा मुगल में हुआ सपा किसान मजदूर सम्मेलन का आयोजन
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- पूर्व सूचना आयुक्त एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव हाफिज उस्मान ने कहा कि 2027 में पीडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
सोमवार को खेड़ा मुगल में हुए समाजवादी किसान मजदूर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हाफिज उस्मान ने कहा कि सपा सरकार में सबको बराबरी का हक मिलेगा। किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 के विधानसभा चुनाव में पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न दलों से आए सदस्यों को हाफिज उस्मान व राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने पटका व लाल टोपी पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी परविंदर सिंह, चौधरी इंद्रसेन, जिलाध्यक्ष विपिन एडवोकेट, चौधरी झबल सिंह, डा. अजीत सिंह, सादात उस्मान आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ