Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार होना भी जरूरी - बृजेश सिंह

शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार होना भी जरूरी - बृजेश सिंह

सर्वोदय ज्ञान स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 21वां स्थापना दिवस

सभी कक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चे हुए पुरस्कृत

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- सर्वोदय ज्ञान स्कूल में 21वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

सोमवार को सहारनपुर रोड स्थित स्कूल परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि शिक्षा ही से उन्नति संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का होना भी आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षित बनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य रुपेश कुमार सैनी ने कक्षा 6 से 11 तक अपनी अपनी कक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली अदिति, अनाया, अभि प्रताप सिंह, अवनी, लविका, महक, मानव, मयान, मीत, नंदिनी, शानवी, सत्या, ऐनी सिंह, आरव कौशिक, अनुष्का, अगम, गरिमा, अर्पण, आराध्या, देविक आदि को शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, संरक्षक हरि सिंह सैनी समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार होना भी जरूरी - बृजेश सिंह