समाधान दिवस में हुई 37 शिकायतें दर्ज, 3 का निस्तारण
विवाह समारोह के कार्ड लेकर पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों से की गैस सिलेंडर दिलाने की मांग
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-संपूर्ण समाधान दिवस में नगर व देहात क्षेत्र के 37 फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में कुछ लोग अपने यहां होने वाले विवाह समारोह आदि के कार्ड भी लेकर पहुंचे और अधिकारियों को दिखाते हुए गैस सिलेंडर दिलवाए जाने की मांग की।
शनिवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में एडीएम (एफ) सलील कुमार पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग, चकबंदी, पुलिस और सिंचाई विभाग से संबंधित 37 शिकायत दर्ज की गई। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस में काफी संख्या में लोग अपने यहां होने वाले विवाह समारोह आदि के कार्ड लेकर पहुंचे और अधिकारियों को दिखाते हुए गैस सिलेंडर दिलवाए जाने की मांग की। एसडीएम युवराज सिंह, तहसीलदार पुष्पांकर देव, बीडीओ अमित नारंग, नायब तहसीलदार मोनिका चौहान और नजाकत सिद्दीकी समेत स्थानीय विभागों को अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ