पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और चौकी में तोड़फोड़ के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में थाना श्यामपुर पुलिस ने 5आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
1अप्रैल को चंडीघाट चौकी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों एवं मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया था।इस दौरान कुछ व्यक्तियों के पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए चौकी में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी एसआई नवीन चौहान ने कोतवाली श्यामपुर में 10नामजद व 50-60अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा द्वारा चंडीघाट चौकी प्रभारी एसआई संतोष सेमवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 5आरोपियों सुबोध पुत्र बेचनराम,निवासी खत्ताबस्ती चण्डीघाट,सन्दीप पुत्र स्व.किशन निवासी ग्राम कांगड़ी श्यामपुर,सोनू उर्फ टुंडा पुत्र सन्तोष शर्मा निवासी दीनदयाल पार्किंग, गोविन्द शाह पुत्र गणेश शाह उर्फ चित्रा निवासी भीमगौड़ा खड़खड़ी हाल निवासी गाजीवाली श्यामपुर व रामबाबू उर्फ भूरा पुत्र जोगेन्द्र निवासी दीनदयाल पार्किंग को गिरफ्तार कर लिया। चंडीघाट चौकी प्रभारी एसआई संतोष सेमवाल के साथ कांस्टेबल अनिल रावत व राजवीर सिंह शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ