Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में आयोजित मेराकी 5.0 के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं में मिला सांस्कृतिक एवं साहित्यिक का उत्सव

ग्लोकल विश्वविद्यालय में आयोजित मेराकी 5.0 के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं में मिला सांस्कृतिक एवं साहित्यिक का उत्सव 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- ग्लोकल विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव “मेराकी 5.0” के अंतर्गत पांचवें दिन अनेक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन एवं प्रोफेसर डॉ. ओम कुमार हर्ष के संरक्षण तथा कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के साथ हुई जिसमें  प्रथम स्थान फाईजा खान, द्वितीय स्थान पायल पंवार ने तथा तृतीय स्थान तूबा खान ने प्राप्त किया। इसके फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ हिशामुद्दीन, डॉ नुरुल हक तथा स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर मुदस्सिर पटेल रहे ।फोटोग्राफी और ब्लॉगिंग में प्रथम स्थान अलीना राशिद, द्वितीय स्थान मुदस्सिर पटेल तथा तृतीय स्थान प्रिंस को मिला। इसके फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. मोहम्मद वाजिद खान और डॉ. असगर अली थे और स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर आयशा कुरैशी और मो. अफजल रहे।वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर श्री जोगिंदर, डॉ. सुष्मिता, डॉ. ज्योति और डॉ. शहनाज रहे। स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार रहे।
इसमें प्रथम पुरस्कार आयुर्वेद कॉलेज की टीम को, द्वितीय पुरस्कार ग्लोकल लॉ स्कूल की टीम को तथा तृतीय पुरस्कार पैरामेडिकल कॉलेज की टीम को प्राप्त हुआ।फूड फेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्लोकल लॉ स्कूल की टीम को तथा द्वितीय स्थान एग्रीकल्चर की टीम को मिला। फूड फेस्ट कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन, प्रोफेसर ओम कुमार हर्ष  और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी रहे। अन्य निर्णायकों में  डॉ. रेशमा ताहिर, डॉ. आतेका बानो, डॉ. कैफ़ उल इस्लाम, प्रो. मो. मज़हर अफ़ज़ल, जमीरुल इस्लाम, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. नाजिया खान, डॉ. कामरान और डॉ. मो. जावेद जैसे प्रतिष्ठित शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।समस्त प्रतियोगिताओं में छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, सृजनात्मकता एवं टीम भावना ने आयोजन को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा देखे गए गया सपना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे है-विधायक राजीव गुम्बर