जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में राव वकील ग्राम सुपरी ख्वाजा ने अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- बीजेपी में रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष राव वकील ग्राम सुपरी ख्वाजा बीजेपी को छोड़कर अपने सभी साथियों के साथ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की
जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि राव वकील एक मेहनती कार्यकर्ता बीजेपी में रहे है उनका पूरा परिवार बीजेपी से जुड़ा रहा और उन्होंने पूरे गांव में बीजेपी का झंडा उठा कर चलते रहे परंतु उनका कहना यह है कि बड़े बड़े नेताओं ने उन्हें मान सम्मान नहीं दिया इस कारण राव वकील न बीजेपी को छोड़कर हमारे पास आने का प्रस्ताव रखा तो आज हमने उन्हें राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिला दी है और उन्होंने हमारे से वादा किया है कि हम सभी साथी मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम जोरो शोरो से करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि राव वकील अपने क्षेत्र मे राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती देंगे।इस पर राव वकील ने कहा कि हम माननीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के साथ मिलकर अपने नेता माननीय जयंत चौधरी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और हम अपने जिला अध्यक्ष शमीम अहमद जी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे जिस तरह हमारे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद जी लगातार लोगों की सेवा में खड़े रहते है उसी तरह मैं ओर मेरे साथी खड़े रहेंगे जो सम्मान हमे राष्ट्रीय लोकदल में जिला अध्यक्ष शमीम अहमद जी से मिला है वो सम्मान आज तक भाजपा में नहीं मिला मुझे जो भी जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष शमीम अहमद जी द्वारा दी जाएगी मै उसे बखूबी निभाऊंगा इस मौके पर राव जाबिर ,राव हसनैन , आदि कार्यकर्ता शामिल रहे
0 टिप्पणियाँ