Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने की गैस और एच०एस०डी० एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा तेल कम्पनियों एवं एल०पी०जी० कम्पनियों के विक्रय अधिकारियों के साथ बैठक

 जिलाधिकारी ने की गैस और एच०एस०डी० एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा तेल कम्पनियों एवं एल०पी०जी० कम्पनियों के विक्रय अधिकारियों के साथ बैठक

गैस एजेन्सियों में मांग के अनुरूप बनी रहे गैस की उपलब्धता

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा गैस और एच०एस०डी० एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा तेल कम्पनियों एवं एल०पी०जी० कम्पनियों के विक्रय अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित सभी को निर्देशित किया कि जनपद में गैस की आपूर्ति एवं वितरण की समुचित व्यवस्था रहे। जनपद के सभी पम्पों पर डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति बनी रहे तथा गैस एजेन्सियों में मांग के अनुरूप गैस की उपलब्धता बनी रहे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री नीरज कुमार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सहारनपुर में 12वीं में बुशरा जिला टॉप