डॉ. अम्बेडकर सबके पूजनीय, शिक्षा बनाती है सशक्त व निडर- एसडी गौतम
रामपुर मनिहारान-क्षेत्र के गांव उमरी खुर्द में स्थित संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मंदिर प्रांगण में संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पत्रकार एसडी गौतम ने कहा कि शिक्षा वह दरवाजा है जिसे खोलकर आप तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं क्योंकि किताबें खुद चुप रहती है लेकिन जिसने पढ़ लिया उसे निडर बना देती है इसलिए जीवन में शिक्षा और संस्कारों का होना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एनपी आनंद ने बाबासाहब के जीवन परिचय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके विचारों पर चलने की बात कही। चेयरमैन बिट्टू चौधरी ने सभी डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष से सिख लेकर शिक्षा हासिल करने की बात कही। अनेकों परीक्षाओं में सफल हुए प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न व श्री टेकचंद द्वारा नकद प्रोत्साहन राशि भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंशी टेकचंद व संचालन उदयभान सिंह गोंदवाल ने किया। इस दौरान चेयरमैन बिट्टू चौधरी, परमाल सिंह गोंदवाल, एड. सरोतन कुमार, मा. अरविंद कुमार, विलीन कुमार, हिमांशु कुमार, सिद्धार्थ गोंदवाल, अजीत दिनकर, देवीचंद, लालसिंह, संदीप कुमार, अमरजीत, सक्षम कुमार, योगेवश्वर कैलाश, रजनीश, नितिन कुमार, निरंजन सिंह व नाथीराम अमीन समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ