वॉलीबॉल और हैंडबॉल खेल की अस्मिता लीग का सहारनपुर मे होगा आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वाधान में महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए जिला स्तरीय अस्मिता लीग का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 24 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल और हैंडबॉल की महिला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जेवी जैन कॉलेज में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक में डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बताया कि 24 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल और हैंडबॉल खेल की आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अस्मिता लीग का आयोजन उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वाधान में किया जा रहा है। जिसमे विजेता और उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र और आकर्षक टी-शर्ट देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता मे कोई भी महिला टीम प्रतिभाग कर सकती है। हैंडबॉल टीम में कम से कम 10 खिलाड़ी और ज्यादा से ज्यादा 12 खिलाड़ी तथा वॉलीबॉल टीम में कम से कम 8 खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा 12 खिलाड़ी होने आवश्यक है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक टीमें एथलेटिक्स कोच और संयुक्त आयोजन सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप से संपर्क कर अपनी एंट्री दर्ज करा सकती हैं। डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।जिला स्तरीय अस्मिता लीग के सफल आयोजन को लेकर आयोजित हुई बैठक में खेल प्रशिक्षको ने प्रतियोगिता को भव्य बनाने पर मंथन किया। इस दौरान खेल प्रशिक्षक मुस्तकीम अंसारी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, मनीष कुमार, निशु राणा और आचार्य भीम ने अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अस्मिता लीग महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी और इसे सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। बैठक का सफल संचालन डॉक्टर संदीप गुप्ता के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ