Ticker

6/recent/ticker-posts

रंगीनियों से नहा रहा है सहारनपुर

 रंगीनियों से नहा रहा है सहारनपुर

हर किसी को आकर्षित कर रहा है हसनपुर फव्वारा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सहारनपुर की शाम देखने लायक हो गयी है। सांझ ढलते ही सहारनपुर रंगीनियों से नहा उठता है। शहर के प्रमुख चौराहे, प्रमुख मार्ग, हसनपुर चौक का चौराहा, महानगर के पुल जब रंग-रंग के प्रकाश बिंदुओं से झिलमिलाते हैं तो सहारनपुर अपनी एक अनुपम छटा के साथ बहुत मनोहर नजर आता है। 

महापौर डॉ. अजय कुमार के मार्ग दर्शन और नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सहारनपुर महानगर को विशेष साफ-सफाई के साथ-साथ तिरंगा लाइटों, झिलमिलाती रंगीन लड़ियों से ऐसा सुंदर रुप दिया गया है जो हर किसी का मन मोह रहा है। शाम ढ़लते ही मुख्य मार्गाे और चोराहों पर घूमते हुए शहर के लोग रंगीनियों का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा कोर्ट रोड व अस्पताल रोड पुल, अम्बाला रोड पुल तथा शारदानगर पुलों पर भी तिरंगा लाइटों की निराली आभा दिखायी दे रही है। हसनपुर चौक न केवल लाइटों के साथ बेजोड़ सुंदरता दिखा रहा है अपितु रंग-बिरंगा फव्वारा अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत कर रहा है।पथ प्रकाश प्रभारी वी बी सिंह ने बताया कि महानगर के पांच चौराहों घंटाघर, अग्रसैन चौक, विश्वकर्मा चौक, अम्बेडकर चौक व चौ.चरणसिंह चौक को जहां विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया गया है वहीं कोर्ट रोड से हसनपुर चुंगी तक, अग्रसेन चौक से कचहरी पुल तक, स्टेशन से घंटाघर, जीपीओ से घंटाघर, घंटाघर से अम्बाला रोड पुल तथा देहरादून चौक से नौगजापीर तक सभी मार्गो को तिरंगा व गोल्डन लाइटों से सजाया गया है। कांवड़ रुट यानि देहरादून रोड पर न्योन लाइट लगवाई गयी है जिसमें खंभों पर शंख,कलश व त्रिशूल आदि की सुंदरता देखते ही बनती हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 गुरूद्वारा कमेटी ने न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई