Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. आंबेडकर जी का जीवन भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है-विधायक राजीव गुंबर

डॉ. आंबेडकर जी का जीवन भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है-विधायक राजीव गुंबर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - देहरादून रोड स्थिति संत  गुरु रविदास छात्रावास में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक राजीव गुंबर व नगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कहा कि डॉ. आंबेडकर जी का जीवन भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है।बाबा साहेब ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के लिए एक सशक्त आधार तैयार किया। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रमुख स्तंभ है।विधायक राजीव गुंबर ने आगे कहा कि आज का भारत, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, बाबा साहेब के आदर्शों—समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और सबके लिए समान अवसर को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।विधायक राजीव गुंबर ने छात्रावास की व्यवस्था को देखते हुए हाल व शौचालय  बनवाने का  सार्थक आश्वासन दिया ।।मेयर अजय कुमार सिंह व अनुसूचित आयोग के सदस्य महिपाल बाल्मीकि ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को पुनः विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते  हुए अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर जी ने अपने ज्ञान, संघर्ष और दृढ़ संकल्प से न केवल सामाजिक कुरीतियों को चुनौती दी, बल्कि एक ऐसे भारत की नींव रखी जहां हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त हो। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान आज भी देश को एकता, अखंडता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।बाबा साहेब का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा और आत्मबल के माध्यम से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।आज देश में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी   बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आइए, इस अवसर पर हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने और एक समतामूलक, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें। मेयर अजय कुमार सिंह ने  पार्क में घास काटने की मशीन व वाटर कूलर देने की घोषणा की , राजेश जौहरी ने भी बाबा साहेब के विषय पर विस्तार से चर्चा करते ह्यू अपनी बात रखी । कार्यक्रम में वार्डन योगेश , दिव्य प्रकाश भारती, मास्टर पवन कुमार ,हिमांशु कुमार ,पार्षद मोहर सिंह  ,सुभाष चंद संजीव कर्णवाल ,अंकित जाटव  महामंत्री ललित कटारिया , सरदार सूपनीत सिंह ,उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर ,योग चुग ,प्रदीप शर्मा ,गोपाल मेहंदी रत्ता ,दीपक रहेजा ,के के  बत्रा ,राजकुमार कालरा ,कुलदीप पुंडीर ,मंत्री। नितिन परमार विपिन आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 गुरूद्वारा कमेटी ने न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई