Ticker

6/recent/ticker-posts

मजदूर विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने के विरोध में खानआलमपुरा यार्ड में रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए की गेट मीटिंग

मजदूर विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने के विरोध में खानआलमपुरा यार्ड में रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए की गेट मीटिंग

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मजदूर विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने के विरोध में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन नई दिल्ली के आहवान पर 10 अप्रैल तक रोष सप्ताह बनाया जा रहा है इसी के तहत आज खानआलमपुरा यार्ड में रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए गेट मीटिंग की

खानआलमपुरा यार्ड में गेट मीटिंग में बोलते हुए कर्मचारियों ने कहा कि सरकारी तंत्र रेलवे को पूरी तरह प्राइवेट करने पर तुली है जिसका उदाहरण रेलवे नेचर का काम ठेकेदारों को दिया जाना है रेलवे ट्रैक सिग्नल इंजन कोच रिपेयर का काम वातानुकूलित कोच मेंटीनेन्स, टिकट बुकिंग आरक्षण ठेकेदारों को दिया जा रहा है इसी प्रकार पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए तथा एनपीएस यूपीएस पे आउट रद् करो एवं करोना काल की महंगाई भत्ता की फ्रीज हुई तीन किस्तों में भुगतान करो रिक्त पदों पर बदले ठेकेदारी बंद करो तथा रिक्त पदों पर तुरंत भरा जाए  आठवें पे कमिशन में मार्केट इन्फ्लेशन के अनुसार तथा रेलवे कि प्रत्येक कार्य गुजरी के अनुसार फिटमेंट फैक्टर 3.5 दिया जाए रेलवे में अप्रेंटिस किए हुए बच्चों को नौकरी दी जाए तकनीकी कैटेगरी ट्रैक मैन्टेनर, ट्रैक मैनेजर, लोको पायलट ,टिकट चेकिंग, स्टाफ , वाणिज्य लिपिक की वर्दी भत्ता  ₹10000 किया जाए वित्त मंत्रालय के पास पेंडिंग पड़ा है उसका भुगतान सिद्ध किया जाए आठवें पे कमिशन में न्यूनतम अधिकतम वेतन वर्तमान का अंतर कम किया जाए तथा रेलवे आवासों की हालत बद से बद्तर है उसमें सुधार किया जाए गेट मीटिंग में अजय बिरला,श्री बाबूराम,रविंद्र, सुरेंद्र, राजेंद्र ,गुरप्रीत,विवेक कुमार,बाल किशन,रवि मेहरा,उपेंद्र गुप्ता ,संजय ,राजन वत्स, मनोज आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मजदूर विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने के विरोध में खानआलमपुरा यार्ड में रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए की गेट मीटिंग