Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क हादसे में एक युवक की मौत ,दूसरा घायल

 सड़क हादसे में एक युवक की मौत ,दूसरा घायल

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के समीप देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर एक पिकअप वाहन को सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क पर पलट गई और उसमें सवार मेहवड़ कलां निवासी दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वरुण नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके।इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दुबई से लौटे प्रियम शर्मा परिजनों संग विधायक राजीव गुम्बर से मिले, जताया आभार