Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने किया गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने किया गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-गैरइरादतन हत्या के आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी झगड़े में ईंट से वार कर पड़ोसी युवक को घायल कर दिया था और गिरफ्तारी के डर से जंगल में छिपा हुआ था। गंभीर रूप से घायल युवक को एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया था।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।
जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल की रात शहर कोतवाली अंतर्गत निर्मला छावनी निवासी दीपक सक्सेना व सौरभ कोरी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।झगड़े में दीपक कौरी ने दीपक सक्सेना पर ईंट से वार कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।गंभीर हालत में उसे ऋषिकेश एम्स में भती कराया गया।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकद्मा दर्ज किया था।आरोपी सौरभ कोरी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हिल बाईपास रोड़ स्थित जंगल से उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ मे ंउसने बताया कि झगड़े के दौरान मृतक दीपक सक्सेना के गाली देने पर उसने गुस्से आकर पास पड़ी ईंट ईंट उठाकर उसे मार दी।चोट लगने के बाद दीपक वहां से चला गया था।बाद में दीपक की मौत का पता चलने पर वह डर के मारे जंगल में छुप गया था।पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा,एसआई प्रदीप कुमार,कांस्टेबल सुमित कुमार व सौरभ नौटियाल शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित हुए लोनिवि के अपर सहायक अभियंता डा.चंद्रलाल भारती