Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित हुए लोनिवि के अपर सहायक अभियंता डा.चंद्रलाल भारती

 भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित हुए लोनिवि के अपर सहायक अभियंता डा.चंद्रलाल भारती

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- लोक निर्माण विभाग में अपर सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत वरिष्ठ समाजसेवी डा.चंद्रलाल भारती को दलित उत्थान एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। 28अप्रैल को पंजाब विधानसभा परिसर चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह रंधावा ने डा.चंद्रलाल भारती को भारत विभूषण सम्मान प्रदान किया।

समारोह में देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं,बुद्धिजीवियों और अतिथियों ने डा.भारती के सामाजिक सरोकारों,दलित समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।वक्ताओं ने कहा कि डा.भारती ने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास किया है,जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।सम्मान प्राप्त कर हरिद्वार लौटने पर मायापुर स्थित लोनिवि कार्यालय में डा.चंद्रलाल भारती का विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।सहयोगियों ने डा.चंद्रलाल भारती इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। लोक निर्माण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी डा.शांति रघुवाण ने कहा कि डा.चंद्रलाल भारती को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।उनकी उपलब्धियां विभाग और जनपद का नाम रोशन कर रही हैं।उन्होंने कहा कि डा.भारती की यह सफलता विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी।डा.चंद्रलाल भारती ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं,बल्कि उन सभी लोगों के संघर्ष और प्रयासों का सम्मान है जो समाज में समानता,न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देते रहेंगे।स्वागत करने वालों में प्रशासनिक अधिकारी डा.शांति रघुवाण,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप किशोर कोहली,के.एन.जोशी,प्रवेश कुमार,सुनील कुमार,सन्नी कुमार,उपेंद्र कुमार,सपना गैरोला,प्रभात मिश्रा और श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित हुए लोनिवि के अपर सहायक अभियंता डा.चंद्रलाल भारती