एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन (एपीआई), सहारनपुर ब्रांच का शपथ ग्रहण मे डॉक्टर कलीम अहमद को अध्यक्ष, डॉक्टर विकास अग्रवाल को सचिव पद की दिलाई शपथ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन (एपीआई), सहारनपुर ब्रांच का शपथ ग्रहण समारोह देहरादून रोड स्थित सिटी कन्वेंशन सेंटर में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डॉक्टर कलीम अहमद को अध्यक्ष, डॉक्टर विकास अग्रवाल को सचिव, डॉक्टर अनुपम मलिक को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर सौम्या जैन वैज्ञानिक सचिव, डॉक्टर नरेश नौसरान संयोजक एन.आई.एम.सी.,डॉक्टर मोहन पाण्डेय, डॉक्टर रजनीश दहूजा,डॉक्टर रीना गर्ग उपाध्यक्ष ,डॉक्टर संजीव मित्तल अध्यक्ष 2027-2028 तथा डॉक्टर प्रवीण शर्मा को संयोजक ए.पी.आई.बिल्डिंग की शपथ दिलाई गई। निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण चावला ने सभी सदस्यो का स्वागत किया,तथा पूरे साल सहयोग के लिए धन्यवाद किया।सचिव डॉक्टर अंकुर उपाध्याय ने पूरे वर्ष की रिपोर्ट पढी।कोषाध्यक्ष डॉक्टर विकास अग्रवाल ने पूरे वर्ष के हिसाब का लेखा-जोखा बताया।ए.पी.आई.के अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अहमद ने कहा की चिकित्सक समाज मे फिजिशियन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योकि सर्वप्रथम मरीज फिजिशियन के पास ही जाता है,इसलिए मरीज को सही सलाह देनी चाहिए। इस अवसर पर डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर डी.के.गुप्ता, जयपाल चन्द, डॉक्टर महेश चन्द्रा,डॉक्टर अतुल जैन, डॉक्टर संजीव मिगलानी,डॉक्टर रेणू शर्मा, डॉक्टर प्रवीण मित्तल, डॉक्टर इन्दिरा सिंह, डॉक्टर रवि ठक्कर, डॉक्टर संदीप गर्ग, डॉक्टर नीलम गर्ग, डॉक्टर शलभ जैन, डॉक्टर राजीव गर्ग, डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर सुदर्शन नागपाल, डॉक्टर नीतू जैन, डॉक्टर साक्षी मलिक, डॉक्टर रितु जैन, डॉक्टर अंशुल गुप्ता,डॉक्टर रजत बंसल, डॉक्टर ननीता चन्द्रा, डॉक्टर संजीव अग्रवाल आदि चिकित्सक उपस्थित थै।

0 टिप्पणियाँ