एस. ए. एम. इण्टर कॉलेज में मनाया गया भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-एस. ए. एम. इण्टर कॉलेज में सामाजिक समरसता के महानायक , भारतीय संविधान के शिल्पकार , भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात समाजशास्त्र प्रवक्ता अंजू गालिहान जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष तथा योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा शिक्षित होना ही सबसे बड़ी ताकत है,हिन्दी प्रवक्ता मनोज कुमार काकरान जी ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक समाज का निर्माण करने का अवसर प्राप्त होता है । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गुप्ता जी ने कहा कि हमें सभी को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र को पढ़ना चाहिए और उनके जीवन संघर्ष और शिक्षा से प्रेरणा लेनी चाहिए और सामाजिक समरसता के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र कुमार सिंह ने किया। जन्मोत्सव के इस अवसर पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र के विषय में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया और प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भूगोल प्रवक्ता ब्रिजेश पुंडीर,सुधीर कुमार, राजकुमार शर्मा , सुनील कुमार , जय किशन कुमार , सुबोध पुंडीर, पंकज शर्मा, सोनिया , गीता , सुनील प्रधान लिपिक आदि समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ