Ticker

6/recent/ticker-posts

डाँ भीमराव अंबेडकर जी ने भारत में सामाजिक न्याय, समता और लोकतंत्र के लिए मजबूत नींव तैयार करने का कार्य किया-त्रिलोक त्यागी

डाँ भीमराव अंबेडकर जी ने भारत में सामाजिक न्याय, समता और लोकतंत्र के लिए मजबूत नींव तैयार करने का कार्य किया-त्रिलोक त्यागी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

नई दिल्ली-राष्ट्रीय लोकदलके कार्यालय पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमरावअंबेडकर जी की जयंती पर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया जयंती के उपलक्ष में कार्यालय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विचार, संघर्ष और नेतृत्व हम सभी भारतीयों के लिए आत्मगौरव का प्रतीक हैं, जो हमें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सतत प्रेरणा देते रहेंगे। राष्ट्रीय लोकदल इसी सकारात्मक परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंचे और सामाजिक न्याय हर नागरिक का अनुभव बने।संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने इस देश के करोड़ों वंचित, शोषित और पिछड़े लोगों को सम्मान, समानता और अधिकार के साथ जीवन जीने की राह दिखाई।और उन्होंने अपने विचारों, संघर्ष और संविधान निर्माण के माध्यम से भारत में सामाजिक न्याय, समता और लोकतंत्र के लिए मजबूत नींव तैयार करने का कार्य किया है। कार्यक्रम में प्रबुद्ध कुमार, रजनीश मलिक , अमित त्यागी, आर॰के॰ ,उस्मान ,अमरजोत सिंह ,मनमोहन ,रयान , आदि प्रमुख नेता, वरिष्ठ पदाधिकारी, सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. अम्बेडकर के विचारों पर चलने से आएगी क्रांति. सतीश गौतम