बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान देश को दिया वह देश के लोकतंत्र की जीवन रेखा है-सांसद इमरान मसूद
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- भारतीय संविधान के शिल्पकार "भारत रत्न", बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय व सहारनपुर लोकसभा सांसद काज़ी इमरान मसूद के कैंप कार्यालय में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कैंप कार्यालय पर सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व चेयरमैन चौधरी इरशाद आदि अपने साथियों के साथ बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की करके उन्हें नमन किया ।
भारत रत्न", बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सांसद इमरान मसूद व कार्यकर्ताइस अवसर पर लोकसभा सांसद काज़ी इमरान मसूद ने बाबा साहब को भारतीय संविधान का शिल्पकार और देश में लोकतंत्र की स्थापना का जनक बताया । काज़ी इमरान ने कहा कि बाबा साहब ने सभी नागरिकों के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए जो संविधान भारत को दिया, उसी ने भारत में लोकतंत्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करते हुए देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया । सांसद इमरान ने कहा कि हमारा संविधान देश के लोकतंत्र की जीवन रेखा है और आज बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हमें देश के लोकतंत्र की रक्षा के अपने निश्चय को अधिक प्रबल बनाना होगा तभी हम आने भारत को अखंड रखने के अपने महापुरुषों के सपने को पूरा कर सकेंगे ।इससे पहले कांग्रेस जिला मुख्यालय में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष मुनीश सहगल (कार्यक्रम संयोजक) के साथ समस्त कांग्रेसजनों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें अपने विचार रखते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को देश का एक ऐसा सपूत बताया जिसने देश के सभी नागरिकों के लिए समानता और न्याय का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए उन्होंने एक महान संविधान की रचना भी की । संदीप सिंह राणा ने कहा कि देश के लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए आज भाजपा सरकार देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके संविधान के मूल रूप को नष्ट कर देने की साजिश रच रही है । संदीप राणा ने कहा कि हम बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे तभी हम भारत को अखंड रखते हुए देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रख सकेंगे । मनीष त्यागी ने भाजपा के संविधान और लोकतंत्र विरोधी मंसूबों को नाकाम करने के लिए सभी से संघर्ष हेतु तैयार रहने की अपील की । पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा व आज के कार्यक्रम के संयोजक मुनीश सहगल ने बाबा साहब को युगपुरुष की संज्ञा से संबोधित करते हुए उन्हें नमन किया । उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सर्व समाज में शिक्षा के प्रति जो अलख जगाई और जिस तरह से शिक्षा के महत्व का प्रचार प्रसार किया, उससे नागरिकों ने शिक्षा की ओर रुख किया और शिक्षित होकर दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों ने भी देश की विकास यात्रा में अपना बहुमूल्य योगदान दिया । जिला प्रवक्ता गणेश दूत शर्मा व जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने बाबा साहब द्वारा रचित भारतीय संविधान को देश के लोकतंत्र की ऐसी अमूल्य धरोहर बताया जिसने भारतीय लोकतंत्र को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना दिया ।कार्यक्रमों में दोनों अध्यक्षों के साथ विधायक शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व चेयरमैन चौधरी इरशाद, पूर्व प्रदेश सचिवगण अशोक सैनी व प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मुनीश सहगल, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन, पूर्व रामपुर चेयरमैन प्रतिनिधिविवेककांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, संदीप चौधरी फांदपुरी, सुदेश प्रधान, रजनीश राणा रण्डौल, अक्षय चौधरी, पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, विक्की चौधरी पूजना, प्रभजीत सिंह, कांग्रेस नेत्री मधु सहगल, रीता बब्बर, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष हरि ओम मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजन बिरला, शाहवेज, गुलबाहर अब्बासी, नसीब खान, कुणाल शांडिल्य, गुलशेर अल्वी, नेत्रपाल सिंह, आरिश सिद्दीकी, गिरीश बब्बर, रवि कुमार, मनोज आर्या, रमेश कुमार एडवोकेट, रेखा धीमान, नितिन राणा, आदित्य राना, मोहम्मद सलमान, अनिकेत करनावल, अमित भारतीय, बाल सिंह, सोनवीर, वसीम, राकेश वर्मा, सोनू राणा, विक्रम पांडेय, सतीश कश्यप, सुमित राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे ।


0 टिप्पणियाँ