Ticker

6/recent/ticker-posts

वार्षिकोत्सव में पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे, एसडी गौतम रहे मुख्य अतिथि

वार्षिकोत्सव में पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे, एसडी गौतम रहे मुख्य अतिथि

नागल- क्षेत्र के गांव खटोली में चौधरी हरनाम सिंह पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पत्रकार एसडी गौतम ने कहा कि प्रतियोगिता में नंबर वन आना कोई बड़ी बात नहीं बल्कि नंबर वन पर बरकरार रहना मायने रखता है उन्होंने सभी बच्चों से बेहतर भविष्य  निर्माण के लिए अपने गोल को निर्धारित करते हुए सफलता प्राप्त करने के मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही तथा प्रबंधक अंबर मौर्य समेत समस्त स्कूल स्टाफ की प्रशंसा की। प्रबंधक अम्बर मौर्य ने बताया कि कक्षा आठ में विकास, कक्षा सात में शेरियान, कक्षा छह में सुमेरा, कक्षा पांच में खुशनसीब, कक्षा चार में आदि, कक्षा तीन में रिया, कक्षा दो में उमेर मलिक व कक्षा एक में इस्माइल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अनुराधा, एड. अमजद मलिक, हिमांशु बर्मन, मुंतजीर ठेकेदार, विक्रांत चंवरवंशी, दीपाली मौर्य, पारुल राठौर, फरहाना व निकिता राठौर समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण