सपा कार्यकर्ताओ ने भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्श और सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ता ने नमन करते हुए उनके आदर्श और सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया।
अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर संघर्ष करते हुए वंचित समाज को उनके अधिकार दिलाने का जो अमूल्य योगदान दिया उसको कभी बुलाया नहीं जा सकता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आज विश्व भर में पूजनीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाना ही उनके मिशन को पूरा करना होगा।पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर एवं प्रदेश सचिव मज़हीर राणा ने कहा कि आज भाजपा सरकार बाबा साहब के संविधान को समाप्त कर एक नया संविधान रचना चाहती है जिसका समाजवादी पार्टी हर स्तर पर विरोध कर रही है।पीडीए के माध्यम से संविधान की रक्षा कर रही है।जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी एवं प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव मे प्रदेश की जनता सपा को भाजपा के विकल्प रूम में चुनने का मन बना लिया है, PDA के बल पर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पिछड़ा वर्ग पर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा एवं प्रदेश के विषय आमंत्रित सदस्य रतन यादव वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम सभी को पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट कर सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेना होगाइस मौके पर कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी अच्छन यादव संदीप सैनी कासिफ अल्वी नरेश कश्यप मुस्तकीम राणा विनोद कुमार फुरकान त्यागी सचिन गुर्जर जमाल साबरी हसीन कुरैशी मोहम्मद राजिक मोहम्मद मोहम्मद इस्लाम अल्वी अभिषेक प्रधान विशाल यादव शाहिद मंसूरी जितेंद्र यादव जुबेर राणा प्रिंस चौधरी राजपाल सिंह वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ