किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत संगठन ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-भाकियू टिकैत संगठन ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए सात सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम व सीओ को सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान भारी भीड़ को देखकर अधिकारियों की धड़कनें तेज़ रही।
गुरुवार को यहां ब्लॉक सभागार में आयोजित मासिक बैठक के दौरान नगर में संगठन का विस्तार करते हुए राव फ़ारुख को नगर अध्यक्ष व पूर्व सभासद डा0 इदरीश अहमद को युवा विंग का नगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी। तथा उनसे संगठन हित मे कार्य करने व संगठन को मज़बूत करने की आशा जताई। ततपश्चात सहारनपुर मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। जहां क्षेत्र के किसानों की समस्याओं स्मार्ट मीटर व राशनकार्ड जैसी बुनियादी समस्याएं छाई रही। जिसको लेकर सात सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार व क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता को सौंपा।ज्ञापन लेते हुए उपजिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं का जल्दी ही समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान युवा विंग के प्रदेश सचिव चौधरी मेवाराम, संजय चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष ब्लेन्द्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, प्रदीप ठाकुर, अमरीश चौधरी, संजय आर्य, अमरीश, कलीम मलिक, अर्जुन सिंह, बीर सिंह, योगेश आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ