पृथक राज्य और किसानों की समस्याओं को लेकर भा कि यू वर्मा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से मिलेंगे-भगत सिंह वर्मा।
उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाए-भगत सिंह वर्मा।
अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले-भगत सिंह वर्मा।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-देश में हो रहे छोटे राज्यों के निर्माण के लिए चल रहे संघर्ष को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करके छोटे-छोटे राज्यों का निर्माण कराए। और उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराए।
पेपर मिल रोड कार्यालय पर एक बैठक में बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभाजन व किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 14 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री जी से मिलेगा। भगत सिंह वर्मा ने बताया कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। देश में हो रहे छोटे राज्यों के निर्माण के लिए चल रहे संघर्ष को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करके छोटे-छोटे राज्यों का निर्माण कराए। और उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराए। आज पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। प्रशासनिक व्यवस्था एकदम भ्रष्ट हो चुकी है। प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारी भोली भाली आम जनता को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। उन्हें लखनऊ में बैठे हुए मुख्यमंत्री और शासन का कोई भय नहीं रह गया है। प्रधानमंत्री जी को तत्काल प्रभाव से संसद में प्रस्ताव पास करके उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटना चाहिए। जिससे लखनऊ में बैठे हुए नेताओं का कद भी कम होगा और समाजवादी पार्टी का प्रभाव भी समाप्त हो जाएगा। बेहतर शिक्षा और चिकित्सा के लिए व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के अलावा सहारनपुर में एक एम्स और एक आई आई टी की स्थापना करने देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने किसानों के सभी कर्ज समाप्त करने मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने डॉ एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू करने 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग किसानों को₹10 हजार प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दिलाने सभी हाईवे व सड़कों से टोल टैक्स समाप्त करने देश में सभी के लिए शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क करने अपने वादे के अनुसार देश के अन्नदाता किसानों की आय दोगुनी करने गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल करने चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मूर्तजा त्यागी ने की और संचालन प्रदेश सचिव डॉ परविंदर मलिक ने किया। बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार रजत शर्मा राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार नेता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मुर्तजा सलमानी प्रदेश मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश प्रवक्ता रोहित गौतम प्रदेश सचिव रिशिपाल गुर्जर प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद मंडल उपाध्यक्ष कृपाल सिंह चौधरी जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ