ग्राम प्रधान पति व सचिव पर ग्रामीणों लगाया आरोप
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-जनपद सहारनपुर के एक गांव में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा प्रस्तावित भूमि के बजाए अन्य नं० की बंजर भूमि पर सरकार द्वारा आवंटित दुकान का निर्माण कार्य जबरन कराया जा रहा है।
यहां क्षेत्र के सहारनपुर रोड़ स्थित भूरीबांस गांव के ग्रामीणों सुंदर लाल,मनोज, याक़ूब, भूरा, इल्यास, मेहरबान, दिलशाद, इरशाद, आशु, सेठपाल, ज़ाहिद, आबिद, इमरान, भूरा, आशिक ने ग्राम प्रधान पति प्रदीप कुमार व सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की खसरा नं 123 बंजर भूमि पर अन्नपूर्णा दुकान का प्रस्ताव पारित करने की बाबत बताया गया था। जबकि ग्राम प्रधान व सचिव की दबंगई के चलते कुरड़ी के लिए पूर्व से ग्रामीणों को आवंटित खसरा नं. 180 की भूमि में अन्नपूर्णा दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की प्रधान द्वारा जिस भूमि पर प्रस्ताव पारित किया गया था, उसी जमीन पर दुकान बनाई जानी चाहिए। साथ ही ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। ग्रामीण सुरेंद्र कुमार के अनुसार उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी से लेकर 1076, एसडीएम, तहसीलदार, व तहसील दिवस तक पर शिकायत दर्ज कराई गई है। जबकि उनकी शिकायतों के आधार पर गांव में लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया दिया था। आरोप है कि उसके बावजूद भी प्रधान द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए जनहित में प्रकरण का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ