Ticker

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण विज्ञान की छात्राओं का एक शैक्षणिक भ्रमण कराया गया

 पर्यावरण विज्ञान की छात्राओं का एक शैक्षणिक भ्रमण कराया गया

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-पर्यावरण विज्ञान की छात्राओं का एक शैक्षणिक भ्रमण बुधवार को जगजीतपुर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट की आधुनिक प्रक्रिया से व्यावहारिक रूप से अवगत कराना था।
प्लांट के अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि शहर से आने वाले दूषित जल को किस तरह कई चरणों में शुद्ध किया जाता है।छात्राओं को स्क्रीनिंग चौंबर,ग्रिट चौंबर प्राइमरी क्लेरिफायर और स्लज ट्रीटमेंट यूनिट का प्रत्यक्ष निरीक्षण कराया गया।प्रो.संगीता मदान ने एसबीआर तकनीक और बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट प्रोसेस को विस्तार से समझाया,साथ ही उपचारित जल के पुनःउपयोग और नदी को प्रदूषण से बचाने में एसटीपी की भूमिका पर भी चर्चा की गई।छात्राओं ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि जल संरक्षण की दिशा में यह अनुभव भविष्य में शोध एवं करियर के लिए उपयोगी रहेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आईसीएसई का रिजल्ट,10वीं में देवांश और 12वीं में मयंक अव्वल, तीनों स्कूलों का अच्छा प्रदर्शन