Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति किया जागरूकता कार्यक्रम

ग्लोकल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति किया जागरूकता कार्यक्रम 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- ग्लोकल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सृजनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना तथा उनके विचारों को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना रहा।

इस क्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शोभा त्रिपाठी एवं कुलानुशासक श्री जमीरुल इस्लाम के संयोजन में एक विशेष गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने विश्वविद्यालय की दीवारों पर अपने मनोभावों, विचारों और नारी सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों को सृजनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया। इस पहल ने परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का वातावरण निर्मित किया।इसी श्रृंखला में आज डॉ. आयुषी रावत के निर्देशन में रंगोली बनाई गई जिसमें छात्राओं ने नारी सम्मान, समानता और सशक्तिकरण जैसे विषय को सुंदर रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति प्रो. डॉ. ओम कुमार हर्ष, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. जॉन फिन्बे, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शोभा त्रिपाठी एवं कुलानुशासक श्री जमीरुल इस्लाम की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आवश्यक बताया।कार्यक्रम में आयुर्वेद संकाय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।यह आयोजन न केवल नारी सशक्तिकरण के संदेश को मजबूत करता है, बल्कि युवा पीढ़ी में सामाजिक जागरूकता और संवेदनशीलता को भी प्रोत्साहित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अरविन्द कुमार चौहान ने किया जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण