Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर पहुचें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के बड़े भाई मोहम्मद सैफ, कैंप मे खिलाड़ियों को सिखा रहे क्रिकेट की बारीकियां

सहारनपुर पहुचें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के बड़े भाई मोहम्मद सैफ, कैंप मे खिलाड़ियों को सिखा रहे क्रिकेट की बारीकियां

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम के प्रयास से अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 19 अप्रैल 2026 से शुरू हुए इस कैंप में जिले के 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिनमें 12 खिलाड़ी विभिन्न बोर्ड स्तर पर खेल चुके हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ़ उर रहमान ने बताया कि यह कैंप चेयरमैन मोहम्मद अकरम के प्रयासों से आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य सहारनपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराना है।

कैंप में प्रशिक्षण दे रहे कोच मोहम्मद सैफ ने कहा कि सहारनपुर में इस तरह के कैंप का आयोजन बेहद सराहनीय है और खिलाड़ियों के लिए “ऑक्सीजन” जैसा है। उन्होंने बताया कि यहां क्रिकेट का माहौल काफी अच्छा है और कई खिलाड़ी बोर्ड स्तर पर खेल रहे हैं या स्टैंडबाय में हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सही मार्गदर्शन मिलने पर ये खिलाड़ी आगे बड़े स्तर तक पहुंच सकते हैं। मोहम्मद सैफ, भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के बड़े भाई हैं और उत्तर प्रदेश की ओर से लंबे समय तक क्रिकेट खेल चुके हैं। कैंप में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के अंडर-23 कोच वकार अहमद और रणजी ट्रॉफी से जुड़े फिटनेस ट्रेनर इसरार अजीम खान भी खिलाड़ियों को तकनीकी और फिटनेस प्रशिक्षण दे रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस पहल से सहारनपुर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।
आयोजन को सफल बनाने में एसडीसीए के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, संरक्षक अमर गुप्ता और राज कुमार राजू, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, मोहम्मद वकार, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार, सत्यम शर्मा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, राजीव गोयल टप्पू,रणधीर कपूर, विक्रांत चौधरी, आमिर कुरैशी, अर्जुन चौहान, आदिल खान, तनवीर खान, संजय विश्वकर्मा, शोएब अहमद, सचिन सैनी, पीयूष राणा, रविश राठी, अर्जुन कुमार, अंजर अली, प्रीति मेहरा, राज शेखर, राव मुजीब, अक्षय चौहान, आयुष चौधरी, प्रिंस पटेल और ललित पंवार सहित एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अरविन्द कुमार चौहान ने किया जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण