Ticker

6/recent/ticker-posts

डा.भीमराव अंबेडकर भवन में किया भारतीय संविधान ज्ञानार्जन प्रतियोगिता का आयोजन

डा.भीमराव अंबेडकर भवन में किया भारतीय संविधान ज्ञानार्जन प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भेल सेक्टर-1 स्थित डा.भीमराव अम्बेडकर भवन में भारतीय संविधान ज्ञानार्जन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।1 मे 5अप्रैल तक आयोजित की गयी प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 14 अप्रैल को डा.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

पुरूष एवं महिला वर्ग में आयोजित की गयी प्रतियोगिता में बीएचईएल अनुसूचित जाति एम्पलाईज वैलफेयर एसोशिएसन हीप एवं सीएफएफपी के तत्वाधान में संचालित डा.भीमराव अम्बेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम टीम के छात्र-छात्राएं,अभिभावक एवं भेल कर्मचारियों सहित 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।प्रतियोगिता में डा.अंबेडकर, भारतीय संविधान, सामान्य ज्ञान तथा समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्नों को शामिल किया गया।शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम के संरक्षक आरएल व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों,महिलाओं,विद्यार्थियो एवं अभिभावकों में भारतीय संविधान,बहुजन महापुरुषों एवं बाबा साहेब डा.अंबेडकर के विचारों के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है।संयुक्त प्रभारी शिवकुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता समाज में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।एसोशिएसन के महामंत्री रविंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान एवं बहुजन महापुरुषों के प्रति ज्ञान बढ़ाने के लिए भविष्य में ऐसे शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।जिससे समाज को नई दिशा मिल सके।इस अवसर पर अभिभावकों व छात्र-छात्राओं के साथ मुख्य प्रभारी रविकांत बंधु,सहप्रभारी योगेंद्र सिहं,डयूटी प्रभारी धीरसिहं,कुलदीप सिंह,मुकेश कुमार,अरविंद कुमार,बृजेश कुमार,अजय कुमार,मोहकम सिहं,करणपाल,अशोक कुमार,भगवान दास, भानपाल ,मनोज,जितेंद्र धर्मराज,राजेन्द्र देवल,गौतम,आनंद प्रकाश,सुखपाल,रूपचंद आजाद,संदीप, संतोष खरवार,चंद्रकांत सिंह,दर्शन लाल,अमरदीप,अनूप,कमल सिंह,अरुण कुमार गौतम, रंजना लाल, फूल सिंह, भंवर सिंह, ओमप्रकाश, रामधन आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ठेकेदारों ने जल जीवन मिशन कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।