जिस देश के निवासी शहीदों को भूल जाते हैं वे देश में नए शूरवीर नहीं पैदा कर सकते- जितेन्द्र रघुवंशी
13 अप्रैल को निकाली जाएगी स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में संचालित राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान के अन्तर्गत आज देश के लगभग 350जिलों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों तथा शहीद स्थलों पर पुष्पांजलि समर्पित की गईं।
हरिद्वार जिले में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर, वटवृक्ष सुनहरा,स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ भगवानपुर,लक्सर,रुड़की,बहादराबाद तथा हरिद्वार में आयोजित किए गए।मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल,ज्वालापुर में सम्पन्न हुआ,जहाँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने ध्वजारोहण किया ।ध्वजारोहण,राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के बाद नगर आयुक्त नन्दन कुमार,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार तथा जितेन्द्र रघुवंशी ने शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।उत्तराखंड में तो इस बार प्रत्येक जिले में उत्साह पूर्वक प्रथम रविवार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि जिस देश के निवासी स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को भूल जाते हैं,वे देश में नए शूरवीर नहीं पैदा कर सकते हैं।देशवासियों को देशभक्ति से अनुप्राणित करने के उद्देश्य से ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों की सूक्ष्म प्रेरणा से 40महीने पूर्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मस्थान कटक से यह अभियान आरंभ किया गया था,जो आज पूरे देश के स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों का संकल्प बन गया है।रघुवंशी ने कहा कि देश के 23प्रान्तों में प्रान्तीय तथा राष्ट्रीय सम्मेलनों के माध्यम से इस अभियान को गति प्रदान की जा रही है।हरिद्वार में भी 13अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल से ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज तक प्रातः काल 9बजे से 11बजे तक निकाली जाएगी।12.30बजे से ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के सभागार में स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है,जिसमें विशेष रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों 102वर्षीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी रहे ले.आर.माधवन, 116वर्षीय स्वामी लेखराज जी,शत वर्षीय आनन्द सिंह बिष्ट तथा स्थानीय भारत भूषण विद्यालंकार की उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा,विधायक आदेश चौहान तथा आचार्य बालकृष्ण ने भी उपस्थित रहने की सहमति प्रदान की है।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार प्रताप सिंह ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा देशभर में देशभक्ति की धारा प्रवाहित करने के लिए जो प्रयास किया जा रहा है,हम उसकी भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं।अनुशासित स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा नगरवासियों के लिए अनुकरणीय होगी।महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर तुंगल सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने पिताजी के सादगीपूर्ण संघर्ष की जीवन गाथा सुनाते हुए बताया कि उनके बाबा भोला सिंह तथा दादी न्यादरी देवी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं।चेतनापथ के सम्पादक अरुण पाठक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की जीवन गाथा नई पीढ़ी को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।शहीद जगदीश वत्स पार्क में आज डा.वेद प्रकाश आर्य,देशबंधु,अर्जुन सिंह राणा, सुरेश चन्द्र सुयाल,हरविंद्र सिंह पार्षद,श्रीमति सूनृता विद्यालंकार,आशा रघुवंशी,पद्मा देवी आर्य,डा.शालिनी,आयुष त्यागी,अशोक दिवाकर,अनुराग सिंह गौतम,आदित्य गहलोत,अरुण पाठक,डॉ.संजय कुमार चौबे,वीरेन्द्र गहलोत,कैलाश चन्द्र वैष्णव,नरेंद्र कुमार वर्मा,प्रमेश चौधरी, अरविन्द कौशिक,सुरेन्द्र लाल छाबड़ा,कमल छाबड़ा,रमेश चन्द गुप्ता,तरुण कुमार वर्मा,मंजु लता भारती,मनीषा चौहान,शीला चौहान,ममता धीमान,वंदना धीमान,आदित्य प्रकाश उपाध्याय ,रविन्द्र कुमार धीमान,मोनू शर्मा,जोगिंद्र तनेजा,विवेक कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ