Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत-नवनियुक्त आयोग सदस्यों को दी बधाई

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत-नवनियुक्त आयोग सदस्यों को दी बधाई

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के रूड़की कैम्प कार्यालय पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त सदस्यों का सम्मान भी किया गया।

सिविल लाइंस जादूगर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (किरण चौधरी) ने गोपाल कुंडलीवाल को पीएम एजेए में राज्य सलाहकार सदस्य,सुमन रौतेला को राज्य महिला आयोग की सदस्य तथा राजपाल कश्यप को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में सदस्य मनोनीत होने पर शुभकामनाएं दी गईं।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा,“हमारे संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।गोपाल कुंडलीवाल,सुमन रौतेला और राजपाल कश्यप जैसे कर्मठ साथियों को मिली जिम्मेदारियां इस बात का प्रमाण हैं कि पार्टी योग्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है।हमें विश्वास है कि ये सभी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज के हर वर्ग की सेवा करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही लक्ष्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा,“नवनियुक्त सदस्यों को मिली जिम्मेदारी हरिद्वार जनपद के लिए गर्व का विषय है।हमें उम्मीद है कि इनके माध्यम से जिले और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पवन तोमर,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप,मंडल अध्यक्ष विकास पाल,मंडल महामंत्री सुबोध शर्मा,सचिन चौधरी,सुशील चौधरी,सरदार सिंह,मास्टर सतीश पाल करणपुर,मुकेश बालेकी,प्रवीण मानकपुर,नेत्रपाल सिंह,धूव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाया