Ticker

6/recent/ticker-posts

डीपीएस दौलतपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रोलर स्केटिंग में जीते पदक

 डीपीएस दौलतपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रोलर स्केटिंग में जीते पदक

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- डीपीएस दौलतपुर, के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विद्यालय के विद्यार्थियों ने 26 अप्रैल (रविवार) को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित 43वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्रों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का शानदार परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में रचित गुप्ता (14वर्ष से अधिक,इनलाइन कैटेगरी बालक) ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं अद्वित पंवार (10वर्ष से कम,इनलाइन कैटेगरी बालक) ने भी स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।इसके अलावा नक्ष गुप्ता (14वर्ष से कम, इनलाइन कैटेगरी बालक),आद्रिका सिंह (12वर्ष से कम,इनलाइन कैटेगरी बालिका),दक्ष सैनी (9 वर्ष से कम,एडजस्टेबल कैटेगरी बालक) तथा सिद्धांत (14वर्ष से अधिक,इनलाइन कैटेगरी) ने रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस उपलब्धि का श्रेय टीम कोच संजीत सिंह नेगी को भी दिया गया,जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने विद्यार्थियों को इस सफलता तक पहुंचाया।विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जोन व्यवस्था पर गरजे पार्षद फजलुर्रहमान, जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज