Ticker

6/recent/ticker-posts

शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जारी रहा विशेष सफाई अभियान

शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जारी रहा विशेष सफाई अभियान 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है।विगत 05माह से जनपद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है,

इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है,जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है।दूसरे चरण में शुरू किए गए के सफाई अभियान में तैनात किए गए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनाश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाए जा सके।आज चलाए गए सफाई अभियान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 18,6,70किलोग्राम सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रित किया गया। सफाई अभियान में युवा कल्याण विभाग के माध्यम से महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दल द्वारा सफाई अभियान चलाया गया,महिला समूह एवं स्वयं सेवी संस्थाओं सैनिक कल्याण पर्यटन विभाग,कृषि मण्डी उत्पादन समिति,सिडकुल,बीएचईएल नगर निगम, नगर पंचायत,जिला पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारियो आदि सहित अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया  गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत