जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी है खोदी गई सड़कों का मरम्मतीकरण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01एवं पैकेज 02के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 26अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में बीटी रोड़ इंडस्ट्रियल एरिया 155 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 155मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02 के अंतर्गत शिवपुरम कालोनी सी.सी रोड 56मीटर,लोकसेवा आयोग सीसी रोड 72मीटर,द्वारका विहार पॉवर ब्लॉक 24,गणपति धाम फेस 3सी.सी रोड 15मीटर,मोहन एनक्लेव सीसी रोड सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ